पिड़ावा शहर के 56 दरवाजा पर स्थित एक चाय की थड़ी में बीती रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर रूपयों का गल्ला चुरा ले गए।पीड़ित मोहन माली ने बताया कि कल रात को वह चाय की थड़ी में ताला लगाकर चला गया था।मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उसे लोगों से सूचना मिली कि उसकी चाय की थड़ी के ताले टूटे हुए पड़े हैं,ओर थड़ी का दरवाजा खुला है।पीड़ित ने आकर देखा तो थड़ी में रखा गल्ला ग़ायब है।