जगदीशपुर: विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा का शिलान्यास कागजी, जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया ने लगाए आरोप
जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया आज जगदीशपुर राजद कार्यालय पर आज गुरुवार संध्या 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए, पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधान पार्षद भगवान सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनका शिलान्यास केवल कागजी है। होने वाला कुछ नहीं, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के चलते विधान पार्षद बन गए नहीं तो वह भी नहीं बन पाते