शिकोहाबाद: जनता की शिकायतों के समाधान के लिए फिरोजाबाद पुलिस ने चलाया खास अभियान, 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
फिरोजाबाद जनपद में जनता की शिकायतों के समय पर और बेहतर समाधान के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) फिरोजाबाद, सौरभ दीक्षित ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य शिकायतों का मौके पर ही पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से समाधान करना है। इस अभियान के तहत, पुलिस अधिकारी खुद शिकायतकर्ता के पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।