अमांपुर में किसानो के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाया गया। मंगलवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेद वर्मा के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर प्रगतिशील किसानों को शाॅल उड़ाकर सम्मानित भी किया गया,पूरा मामला आज मंगलवार समय करीब दो बजे का है।