कांगड़ा: गांव बासा के व्यक्ति की घोड़े द्वारा लात मारने से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मैडीकल कॉलेज टांडा में हुई मौत
Kangra, Kangra | Oct 21, 2025 मंगलवार 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत एक मामले में घोड़े द्वारा लात मारने से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मैडीकल कॉलेज टांडा में मौत हो गई। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि पूर्ण चंद पुत्र सालो राम निवासी गांव बासा को घोड़े द्वारा लात मारने पर जख्मी हालत में टांडा मैडीकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।