कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के जौरा रोड पर स्थित शिव ट्रेडर्स, सांई ट्रेडर्स और ममता ट्रेडर्स पर जीएसटी विभाग की टीम ने गुरुवार शाम लगभग 4 बजे छापेमारी की। जिससे तंबाकू व्यापारियों में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद की संयुक्त जीएसटी टीम के अधिकारी सुरेंद्र मोहन के नेतृत्व में की गई। टीम ने तीनों फार्मो के दस्तावेजों की गहनता से जांच की।