नवादा: नवादा में होली का त्योहार खून से रंगा, होली हिंसा में गोलीकांड, मारपीट और अस्पताल में अफरा-तफरी, तीन दर्जन से अधिक जख्मी
नवादा जिले में होली का रंगों वाला त्योहार इस बार हिंसा और खून-खराबे में बदल गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुरानी रंजिश, नशे और छोटे-मोटे विवादों ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि व्यवस्था चरमरा गई और एक्स-रे मशीन तक खराब हो गई।