गोरखपुर: गोरखपुर में छात्राओं और महिलाओं की विशाल रैली से शासन की मंशा को मिला समर्थन, जागरूकता का संचार
गोरखपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल मिशन शक्ति फेज-5 को लेकर महिलाओं और छात्राओं में उत्साह और जागरूकता का नया जोश दिखाई दे रहा है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में अग्रवाल महिला समिति के तत्वावधान में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एक व्यापक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।