झालावाड़ के धानोदी गांव में सांप के डसने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि गांव का रहने वाला कनीराम मंगलवार सुबह 11:00 अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था उसी समय उसे सांप ने डस लिया।