लालगंज: नेगवा गांव में पोखर में डूबने से दो वर्षीय मासूम बच्चे की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नेगवा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सोमवार को 2 वर्षीय अरहम नामक मासूम बच्चे की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। अरहम अपने ननिहाल में रह रहा था। सोमवार बच्चा सुबह लगभग 9 बजे से लापता था। परिवार और स्थानीय लोगों ने उसे काफी खोजा। सोमवार शाम लगभग 4 बजे उसका शव घर से 100 मीटर दूर स्थित पोखरे में मिला।