बिहिया: बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पिकअप वाहन की टक्कर से सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सब्जी विक्रेता की हुई मौत
Behea, Bhojpur | Nov 11, 2024 सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पिकअप वाहन की टक्कर से हुई घटना बिहिया. बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित धरहरा गांव के समीप सोमवार को पिकअप वाहन व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति का नाम राजू प्रसाद है |