जानसठ: मीरापुर पुलिस ने मारपीट प्रकरण में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
मीरापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मारपीट प्रकरण मामले के एक आरोपी को शनिवार शाम 5:00 बजे के आसपास गिरफ्तार किया है,SSP अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराधियों पर मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।