शिवपुरी में स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में ॐ उत्थानम संस्थान द्वारा लगातार सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। आज रविवार सुबह करीब 10बजे शहर के मध्य स्थित पोलोग्राउंड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही संस्थान के सदस्य मैदान में पहुंच गए थे और वहां फैले प्लास्टिक, कागज तथा अन्य कचरे को एकत्रित कर