कुटुंबा: हथबोर गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, महिला समेत एक पक्ष के 10 लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
औरंगाबाद में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अंबा थाना क्षेत्र के हथबोर गांव की है। घायलों में एक पक्ष के उक्त गांव निवासी नरेश राम की पत्नी ललिता देवी, सूरज पासवान की पत्नी चंद्रमुखी देवी उर्फ सुजानती देवी अरविंद पासवान, रामविलास पासवान, कुंदन पासवान, सिकंदर पासवान, जितेंद्र पासवान