लाडपुरा: कोटा में दो दुकानों में चोरी, चोरों ने शटर ऊंचा कर घुसकर ड्राईफ्रूट, चॉकलेट और नकदी लेकर फरार हुए
Ladpura, Kota | Jun 22, 2025 कोटा के विज्ञान नगर इलाके में बदमाशों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। शटर ऊपर उठाकर अंदर घुसे बदमाशों ने पहली दुकान में कुछ नहीं मिलने पर सामने वाली दुकान में चोरी की। बदमाशों ने दुकान से ड्राई फ्रूट, चॉकलेट, 5 लीटर की तेल केन सहित अन्य सामान और गल्ले में रखी नकदी चुरा ली।