गढ़ी उपखंड के अंतर्गत सागवाडिया गाँव में शनिवार सुबह11बजे अन्नपूर्णा माताजी मंदिर का चौथा पाटोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुवा।सुबह डॉ कुलदीप शुक्ल के आचार्यत्व,निखिलेश शुक्ल, दिनेश व्यास के सह आचार्यत्व में 25विद्वान ब्राह्मणों और मुख्य यजमान टीकमसिंह,गिरिराजसिंह,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविन्दसिंह राव के परिवार द्वारा आयोजन कर पूजन विधि का लाभ लिया।