पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसी गांव के पास टेंपो के टक्कर से एक युवा घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान किंजर का रहने वाला मनमोहन कुमार बताया गया है। दुर्घटना गुरुवार की देर शाम 7:35 के करीब की है।