सासाराम: सासाराम में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा महाअष्टमी के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Sasaram, Rohtas | Oct 10, 2024 सासाराम के न्यू एरिया के एक वाटिका में गुरुवार संध्या करीब 5 बजे राष्ट्र सेविका समिति के द्वारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्र सेविका समिति के बैनर तले महिलाओं ने अष्टभुजी देवी की वंदना की एवं शस्त्र पूजा भी किया। इस दौरान महिलाएं हाथों में तलवार लेकर नृत्य करते देखी गई। डांडिया में महिलाएं झूमती नजर आई साथ ही एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी