मैनपुरी: युवजन सभा के जिला अध्यक्ष को हटाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय पर काटा हंगामा, पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
बृहस्पतिवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर युवजन सभा के जिला अध्यक्ष डी पी यादव ने सपा कार्यालय पर हंगामा काटा है।इस दौरान सपा के पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ज्ञात हो कि डीपी यादव को युवजन सभा के जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था इसी से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है।