चास: लकड़ीगोला के पास सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत, दोनों तरफ लगा सड़क जाम
Chas, Bokaro | Feb 20, 2026 बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ीगोला के पास शुक्रवार देर शाम साढ़े छह बजे सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।इस दौरान सड़क में अफरातफरी मच गई है।बताया जाता है कि मृतक महिला सेक्टर 3 की रहने वाली थी। वह जैनामोड अपने भाई के तिलक समारोह से बाइक संख्या JH 09BH 1914 से अपने आवास सेक्टर 3 लौट रही थी।