चास: पिंड्राजोरा को प्रखंड बनाने की मांग, चास प्रखंड दूर होने से महिला व वृद्धजनों को हो रही परेशानी
Chas, Bokaro | Feb 20, 2026 बोकारो विधानसभा क्षेत्र के पिंड्राजोरा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर बोकारो विधायक स्वेता सिंह ने शुक्रवार समय लगभग 12 बजे विधानसभा के पटल पर रखा है।विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विधानसभा में अपने विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग — पिंडराजोरा को प्रखंड बनाए जाने का मुद्दा दृढ़ता और मजबूती के साथ उठाई गई है।