गुना नगर: शीतला माता मंदिर क्षेत्र में गैस टंकी देने गए कर्मचारी से मारपीट, कर्मचारियों में आक्रोश, दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे
शीतला माता मंदिर क्षेत्र में गैस सिलेंडर डिलीवरी को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। केसर गैस एजेंसी के कर्मचारी अहमद खान ने आरोप लगाया कि डीएसी कोड मांगने पर पूर्व पार्षद प्रेम कुशवाह ने उनसे मारपीट की। कर्मचारी ने बिना कोड सिलेंडर देने से मना किया था। 25 मार्च शाम 7 बजे दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। हालांकि, पूर्व पार्षद ने आरोपों से इनकार किया