लाडपुरा: कोटा में अवैध पिस्टल के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता को पकड़ा गया, कोहिनूर गैंग से खरीदी थी, बेचने के फिराक में था
Ladpura, Kota | Feb 20, 2026 कोटा शहर में बोरखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोहिनूर गैंग के सदस्यों से पिस्टल खरीदी थी। आरोपी हथियार को बेचने की फिराक में घूम रहा था। युवक कांग्रेसी कार्यकर्ता है और पूर्व में विधानसभा क्षेत्र का यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रह चुका हैं।