ग्वालियर गिर्द: झांसी रोड थाना क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर किया मामला दर्ज, वीडियो हुआ वायरल
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर शहर के नाका चंद्रबदनी इलाके में रहने वाले रवि पाठक की शिकायत पर शिवपुरी के अजय सिंह सिसोदिया और उसके कुछ साथियों के खिलाफ झांसी रोड़ पुलिस ने जबरन प्लॉट पर कब्जा करने और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना 25 जनवरी की है।