बिहटा के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारानगर के पास बाइक के फिसलने के कारण एक बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल की पहचान सैदाबाद का रहने वाला पप्पू कुमार बताया गया है। दुर्घटना शुक्रवार की रात्रि 9:11 के करीब की है। घायल बाइक सवार की इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।