जौनपुर: डीएम, एसपी ने एडीजे प्रथम और सीडीओ के साथ किया जिला जेल का निरीक्षण
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने एडीजे प्रथम व मुख्य विकास अधिकारी संग जिला कारागार का गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदी गृह, बैरकों तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया