कनाट प्लेस: प्रदेश भाजपा कार्यालय में आम आदमी पार्टी की दो महिला पार्षद भाजपा में हुईं शामिल
दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति की चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी के दो पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया.दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिलशाद गार्डन वार्ड की पार्षद प्रीति और ग्रीन पार्क वार्ड की पार्षद सरिता फोगाट को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया.