बदायूं: नरायन नंगला गांव के मंदिर में काली माता की मूर्ति तोड़ने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Feb 14, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के नरायण नगला गांव में बीती रात एक शरारती व्यक्ति ने मंदिर में काली माता की मूर्ति को तोड़ दिया। मंदिर में काली माता की मूर्ति को तोड़ने की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गए । थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने काली माता की मूर्ति तोड़ने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।