शिकोहाबाद के गांधी पार्क में सोमवार की दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष राम सेवक मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देकर केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया।