बुदनी: मछबाई राइस मिल के ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर ने तेल सहित कॉपर प्लेट चुराई
Budni, Sehore | Sep 25, 2025 शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मच्छबाई राइस मिल पर लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करते हुए उसका आयल और उसके अंदर लगी कापर की प्लेट चोरी कर ली है।राइस मिल के मालिक के आवेदन पर शाहगंज पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।