जानसठ: भोपा पुलिस ने शुक्रताल गंगा घाट पर मछली पकड़ने वाले चार शिकारी किये गिरफ्तार,नाव, जाल और तमँचा कारतूस बरामद
भोपा पुलिस ने रविवार को शुक्रताल गंगा घाट पर अवैध रूप से नाव में बैठकर मछली पकड़ने वाले चार शिकारियो क़ो गया गिरफ्तार।बताया जा रहा है कि नाव में बैठकर जाल लगाकर भारी मात्रा में प्रतिदिन करते थे मछलियों का शिकार मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने चार मछली तस्कर राजाराम,इंद्रदेव,विजय और मुंशी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारो क़ो जेल भेज दिया है।