घोसी: घोसी प्रखंड परिसर में नगर विकास समिति का धरना, मांगों को लेकर प्रदर्शन
घोसी प्रखंड परिसर में घोसी नगर विकास समिति के द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। आयोजित धरना की अध्यक्षता अध्यक्ष धर्मेंद्र केसरवानी ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य अनुराधा सिंह, अधिवक्ता अनिल कुमार समेत कई लोग शामिल हुए।