घोसी: चुनुकपुर गांव में ड्राइवर पर हमला, मारपीट से हुआ जख्मी, पीएचसी घोसी में चल रहा इलाज
चुनुकपुर गांव में एक ड्राइवर को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी चालक रोहन कुमार ने बताया कि वह चार पहिया वाहन चलाने का काम करता है और गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा जबरन अपनी चार पहिया वाहन को चलाने हेतु उसे पर दबाव बनाया गया। जब उसके द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो उल्टा उन लोगों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया।