लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाम से लामता मार्ग पर छिंदलई टोला के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं। गंभीर घायलों में महेंद्र पिता मक्खन पगरवार (32) निवासी ग्राम जाम एवं दीनदयाल पिता इंका जी सोनवाने (40) निवासी ग्राम सेलवा शामिल हैं।