करेरा: दतिया में शादी से लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर मौत, पति घायल
करैरा-एनएच 27 शिवपुरी झांसी हाइवे पर सिल्लारपुर तिराहे के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि पति गम्भीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार दतिया से नया अमोला में शादी में जा रहे थे पति-पत्नी,सिल्लारपुर तिराहे के पास पहुंचते ही एक्सीडेंट हो गया। मनीषा आदिवासी पति सुरेश आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई पति गम्भीर घायल है