कोंच: खलिहान में आग लगने से डेढ़ बीघा धान के बोझे जलकर राख
Konch, Gaya | Nov 24, 2025 बीकन बिगहा गांव में सोमवार को खलिहान में अचानक आग लगने से डेढ़ बीघा धान के बोझे जलकर राख हो गया। घटना लगभग 11 बजे हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। खलिहान में तीन किसानों का धान रखा हुआ था, जिसमें बीकन बिगहा निवासी लालू कुमार और नागेंद्र कुमार (दोनों पिता स्व. रामाशीष यादव) तथा लक्ष्मण बिगहा निवासी ओम प्रकाश शर्मा (पिता स्व. रामपति मिस्त्री) का बोझा शामिल