चोरौत: चोरौत थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-527सी के समीप बाइक सवार शराबी ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार
चोरौत थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-527सी के समीप शराब के नशे में बाइक सवार एक व्यक्ति ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक सवार शराबी को गिरफ्तार कर लिया है।