फारबिसगंज: ढ़ोलबज्जा पंचायत में स्व. राजीव गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि
फारबिसगंज के ढ़ोलबज्जा पंचायत में स्वं राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई. बुधवार को 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया. इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थें.