खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज कराने आए एक मरीज ने शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे जिला अस्पताल में एक डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर द्वारा बाहर से दवा लिखी गई है। हायर सेंटर ले जाने की बजाय घर भेजने को कहा। वहीं शिफ्ट चेंज होने के बाद इमरजेंसी में आए दूसरे डॉक्टर ने मरीज को हायर सेंटर ले जाने को कहा। डॉक्टर ने आरोप को बताया निराधार।