बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए नैनीताल स्थित कैंची धाम गए शिवपुरी में रहने वाले परिवार की कार खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार मामा-भांजी की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। कार में महिलाओं और बच्चों सहित नौ लोग सवार थे।