सूरजपुर: बिश्रामपुर में आवास को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी
एसईसीएल के वनबी कालोनी के एक आवास को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके श्रमिक संगठन साउथ इस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने अब 15 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय सूरजपुर के सामने आत्मदाह करने का अल्टीमेटम क्षेत्रीय महाप्रबंधक को दिया है। उक्ताशय का अल्टीमेटम संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम घोषाल ने एसईसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबंधक समेत अन्य लोगों को दिया है।