गोविंदगढ़: नौगावा में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई, अहिंसा दिवस पर निकली भव्य रथयात्रा
रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा कस्बे में सोमवार को दोपहर एक बजे सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया।जैन समाज के जिनेश जैन ने बताया कि महावीर जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता, शांति और नैतिक जीवन का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अवसर है।