फरसगांव: फरसगांव तहसील कार्यालय में एक बाबू का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, बना चर्चा का विषय
फरसगांव तहसील कार्यालय में एक बाबू का रिश्वत लेते हुए वीडियो 18 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाबू को अधिकार अभिलेख निकालने के नाम पर ₹2000 लेते हुए साफ देखा जा सकता है। बाबू का नाम अर्जुन नेताम बताया जा रहा है। उन्होंने वीडियो में कहा है कि साहब लोग डिमांड करते हैं इसलिए लेना पड़ रहा है। वहीं यह वीडियो 20 दिन पुराना बताया जा रहा है।