पीतमपुरा: दिल्ली के प्रीतमपुरा इलाके में 7 अगस्त की रात सरस्वती विहार बस स्टैंड पर एक दिल दहला देने वाली लूट की वारदात हुई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक एक युवक बस स्टैंड पर खड़ा होकर अपने मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन बदमाश वहां आए मोबाइल छीन कर फरार हो गए।