खड़गपुर: मुरादे को हराकर रमनकाबाद पूर्वी सेमीफाइनल में, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, बीडीओ ने मिलाया हाथ
हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के गोड़धोवा मैदान में शनिवार11 बजे को खेले गए पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रमनकाबाद पूर्वी की टीम ने मुरादे की टीम को एक गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।