मिर्ज़ापुर: नशे में धुत सिपाही का विंध्याचल में स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो, दौड़कर भागते हुए सिपाही का वीडियो हुआ वायरल
विंध्याचल में स्थानीय लोगों ने नशे में धुत एक सिपाही का वीडियो बना लिया। खुद को बचाने के लिए सिपाही दौड़कर भागने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में सिपाही भागते हुए नजर आ रहा है। वह सीधे विंध्याचल कोतवाली के अंदर घुस गया और चौकी पर लेट गया। वीडियो बनाने वाले लोग भी उसके साथ-साथ दौड़ते रहे।