मिर्ज़ापुर: पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को एसएन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्र-छात्राओं ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डायरेक्टर राजेश सिंह, संध्या सिंह एवं अध्यापकगण मौजूदरहे।