जेवर: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, जेवर के आलोक शर्मा की हुई मौत
बुधवार देर रात 11:52 मिनट पर जानकारी मिली है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया जिसमें बाइक को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, 22 वर्षीय आलोक शर्मा की मौत हो गई। उनके दोस्त 21 वर्षीय प्रियांशु की स्थिति अभी गंभीर है। दोनों जेवर से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे जेवर के रहने वाले आलोक को तीन दिन पहले ही यूपी पुलिस में सिपाही का नियुक्ति पत्र मिला था