धौलपुर: निर्माणाधीन कोर्ट कैंपस में मनाया गया मजदूर दिवस, विधिक अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी
विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को निर्माणाधीन कोर्ट कैंपस में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर की सचिव रेखा यादव ने बताया कि एक्शन प्लान 2025-26 के मुताबिक विश्व मजदूर दिवस का विषय अनौपचारिक कार्यबल को सशक्त बनाना, चुनौतियां, अधिकार और प्रगति का मार्ग रखा गया है।