देवबंद में मंगलवार दोपहर 12 बजे नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में अचानक आग लग गई। यह घटना मोहल्ला ख्वाजा बख्श स्थित काजी मस्जिद के पास हुई। आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गाड़ी में आग धधक रही है, जबकि आसपास कोई भी कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास नहीं कर रहा है।